मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तरी डाक परिमंडल ने डाक घरों में बचत खातों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता शुरू की है। इसके पहले दिन बुधवार को मुजफ्फरपुर डाक प्रमंडल ग्रुप बी में पहले स्थान पर रहा। वहीं, सभी ग्रुपों को मिलाकर मुजफ्फरपुर ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहा। इस तरह जिले ने सेमीफाइनल की दौड़ के लिए बेहतर शुरुआत की है। वहीं, दरभंगा प्रमंडल ओवरऑल में पहले और सारण प्रमंडल दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के पहले दिन मुजफ्फरपुर प्रमंडल में कुल 1623 बचत खाता खोले गए। पहले स्थान पर रहे दरभंगा प्रमंडल में 2349 और सारण प्रमंडल में 1863 खाते खुले। वहीं, व्यक्तिगत तौर पर हो रही रेटिंग में सारण जिले की बरवे शाखा डाकघर 601 खातों को खोल पूरे उत्तरी डाक परिमंडल में पहले स्थान पर है। दरभंगा जिले का अरघा उपडाकघर 501 खातों के स...