हरदोई, फरवरी 9 -- हमीरपुर। मुस्करा थानाक्षेत्र में राठ रोड स्थित बिहूंनी खुर्द गांव में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। हमीरपुर से राठ की ओर जा रहा डाक पार्सल का एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बनी अस्थायी परचून की दुकान में जा घुसा। इससे दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर ट्रक चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। बिहूंनी खुर्द गांव निवासी 50 वर्षीय रमेश हाईवे से महज 15 से 20 फीट की दूरी पर बनी अपनी अस्थायी दुकान में सो रहा था। ट्रक पहले दुकान को तोड़ता हुआ अंदर घुसा और फिर पास बने मकान से जा टकराया। ट्रक की चपेट में आकर दुकानदार रमेश की मौके पर मौत हो गई। गनीमत रही कि मकान के अंदर सो रहे परिवार के अन्य सदस्य और मवेशी बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के...