गया, फरवरी 21 -- गया जी शहर के आर्ट गैलरी भवन के सभागार में बोधिपेक्स दुर्लभ डाक टिकटों की आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का समापन शनिवार को हो गया। प्रदर्शनी में डाक टिकटों के इतिहास और उसकी विरासत से लोग रूबरू हुए। दुर्लभ डाक टिकटों का अवलोकन करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि डाक टिकट केवल पत्र व्यवहार का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के जीवंत दर्पण हैं। उन्होंने कहा कि एक छोटा सा डाक टिकट स्वतंत्रता संग्राम, महान विभूतियों, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्रीय घटनाओं की प्रेरक गाथा समेटे होता है। युवाओं से उन्होंने फिलेटली को अपनाकर ज्ञान और रचनात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में घोषी के विधायक ऋतुराज कुमार, आईआईएम बोधगया की निदेशक विनीता सहाय, ओटीए गया के ब्रिगेडियर...