कटिहार, जनवरी 8 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि उप डाकघर बारसोई परिसर में बुधवार को डाक विभाग द्वारा डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और डाक कर्मियों को विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं बचत योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ना रहा।डाक चौपाल के दौरान अधिकारियों ने बाल आधार, सुकन्या समृद्धि योजना, बचत खाता योजना, पीएलआई-आरपीएलआई, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा पोस्टल जीवन बीमा से जुड़ी पात्रता, लाभ, प्रीमियम, बीमा सुरक्षा और आवेदन प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि ये योजनाएं भविष्य की सुरक्षा के साथ-साथ आमजन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अधिकारियों ने बताया कि उप...