आजमगढ़, नवम्बर 28 -- मेंहनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को शाखा डाकघर रेड़ा में डाक चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें डाक निरीक्षक लालगंज शशिभूषण यादव ने लोगों को डाक विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सुकन्या समृद्धि, आरडी, डाक बीमा सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर डाक सर्वेक्षक लालगंज रविभूषण, आकर्ष तिवारी, पोस्टमास्टर रेड़ा रामबदन यदव, प्रधान अशोक सिंह समेत मेंहनगर डाकघर के कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...