बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- डाक चौपाल में खुले 204 खाता, 55 बच्चों का बना आधार फोटो : डाक चौपाल : हरनौत प्रखंड के सिरसी डिहरा डाकघर में मंगलवार को डाक चौपाल में शामिल डाक अधीक्षक कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत के सिरसी डिहरा डाकघर में मंगलवार को डाक चौपाल लगा। इसमें 204 खाता, 28 सुकन्या समृद्धि खाता, 55 बाल आधार तथा 24 आधार सुधार का काम किया गया। ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर सारी सेवाएं मिलने पर डाक विभाग की सराहना की। डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर डाक निरीक्षक विकास राय, पंचायत समिति सदस्य श्रवण कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.