कटिहार, फरवरी 25 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र महादेवपुर उप डाकघर में विभिन्न मुद्दे को लेकर डाक अधीक्षक कटिहार प्रमंडल कटिहार प्रसुल कुमार एवं सहायक डाक अध्यक्ष पूर्वी अनुमंडल कटिहार मनोरंजन कुमार के द्वारा डाक चौपाल का आयोजन किया गया। उक्त चौपाल महादेवपुर डाकघर में किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप डाकपाल छठु राम व शाखा डाकपाल गौरीपुर चंदन कुमार मंडल के द्वारा किया गया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों एवं बड़े लोगों के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी होता है। बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाता खोले जाने को लेकर चर्चा की गई। 10 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए यह योजना वर्तमान में वरदान साबित होगी। सबसे ज्यादा खाता खुलें तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा में उत्कृष्ट कार्य करें तथा विभिन्न मुद्दे को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान शिविर में भारी संख्...