अररिया, फरवरी 7 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा के सिरसिया कला स्थित पंचायत भवन परिसर में डाक विभाग की ओर से एक डाक चौपाल का आयोजन किया गया। फारबिसगंज अनुमंडल के डाक निरीक्षक मो. जहांगीर आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस जन जागरूकता डाक चौपाल कार्यक्रम में लोगों को डाक विभाग एवं भारत सरकार के विभिन्न वित्तीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर ग्रामीणों को डाक निरीक्षक ने बताया कि डाक चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाना और लोगों को विभिन्न डाकघर योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही विवाह की ऑन स्पोर्ट्स सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि डाकघर अब केवल पत्र भेजने का माध्यम नहीं रहा, बल्कि एक मल्टी सर्विस सेंटर बन गया है। उन्होंने जन-जन तक सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया तथा ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.