भदोही, दिसम्बर 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डाकघर ज्ञानपुर के सामने फल व सब्जी विक्रेताओं का कब्जा होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। फल व सब्जी से लदा ठेला डाकघर के काउंटर से सटाकर खड़ा कर दिया जा रहा है। पटरी पर ठेला सजने से आए दिन जाम लग रहा है। शीतल पाल तिराहा से लेकर दुर्गागंज त्रिमुहानी तक पटरी पर अतिक्रमण कर लिया गया है। राजा पार्क, पोस्ट आफिस, हरिहरनाथ मंदिर व दुर्गागंज त्रिमुहानी पर पटरी व्यापारी सड़क से सटाकर अपना सामान रख ले रहे हैं। ऐसे में आमने-सामने दो बड़े वाहन पड़ते ही जाम की समस्या खड़ी हो जा रही है। चयनित स्थानों पर पुलिसकर्मी व होमगार्डों की तैनाती की जाती है लेकिन पटरी व्यापारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। चार पहिया वाहन से बचने के प्रयास में बाइक सवार ठेला से सटे नहीं कि फल विक्रेता मारपीट करने पर उत...