बिजनौर, फरवरी 15 -- बिजनौर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के जोशी समाज ने अपनी अनूठी परंपरा को जारी रखते हुए हरिद्वार के लिए डाक कावड़ यात्रा के लिए नगर से गए। हर वर्ष की भांति इस बार भी मोहल्ला जोशियान से निकली यह दसवीं डाक कावड़ यात्रा भगवान शिव की कृपा और समाज की एकजुटता का प्रतीक बनी। विनीत जोशी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था पैदल ही हरिद्वार रवाना हुआ। जो गंगा जल भरकर महाशिवरात्रि पर झालू में विशेष पूजन-अर्चना के लिए लाएंगे। लगातार नौ वर्षों से यह परंपरा निभा रहे जोशी समाज के युवा इस बार दसवीं कड़ी जोड़ने को उत्साहित दिखे। शनिवार सुबह कस्बा झालू के मोहल्ला जोशियान में विशेष पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। हर हर महादेव और 'बम बम भोले' के उद्घोषों के बीच श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रियों की तर्ज पर डाक कावड़ को कंधे पर उठाया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.