लखीसराय, जनवरी 16 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र के स्थानीय डाकघर के कर्मियों के द्वारा गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। उप डाकपाल विकास कुमार की अगुवाई में नंदकिशोर मंडल,रामकिसुन साह,जनार्दन सिंह,अमन कुमार, जयनारायण सिंह,अनिल सिंह,कमलेश कुमार,सुनील कुमार,आदि डाक कर्मियों ने भाग लिया।पोस्ट आफिस से लेकर,प्रखंड कार्यालय और सीएचसी मोड़ तक पोस्टर के साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इन्होंने विभिन्न डाकघर की बचत योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी। खासकर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में कहा गया कि यह बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ के तहत है।बालिका के जन्म लेने से दस वर्ष की आयु प्राप्त करने तक यह खाता खोला जाता है। बालिका के पंद्रह साल पूरा होने तक राशि आता में जमा की जाती है। डाक जीवन बीमा के तहत भी डाकघर में बचत योजनाओं में ...