दरभंगा, फरवरी 16 -- मनीगाछी। खाता खोलकर आम लोगों को डाक विभाग से जोड़ने की योजना के तहत उत्तरी प्रक्षेत्र मुजफ्फरपुर द्वारा शुरू किए गए डाक सेवा उत्कृष्टता टूर्नामेंट में एक दिन में सर्वाधिक 3686 खाते खोलकर रिकॉर्ड बनाने वाले प्रखंड क्षेत्र के रामनगर धुसी डाकघर के डाकपाल रंजन कुमार ठाकुर को डाक अधीक्षक संजय कुमार झा ने सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट में इस प्रक्षेत्र के नौ डिवीजन शामिल हैं। मौके पर डाक निरीक्षक चितरंजन कुमार, ओवरसीयर संजीव कुमार सिंह व उप डाकपाल राम नारायण भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...