लोहरदगा, मई 13 -- लोहरदगा, संवाददाता।सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में लोहरदगा निरीक्षण समिति सदस्य जय प्रकाश शर्मा और रितु शर्मा की पुत्री नीरजा शर्मा ने कुल 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल, परिवार और समाज का मान बढ़ाया। डीएवी स्कूल में नीरजा टापर्स में पांचवें स्थान पर है।नीरजा ने बताया कि उसने पूरे साल नियमित पढ़ाई की। हर विषय को गंभीरता से लिया। बगैर किसी ट्यूशन के स्वाध्याय को प्राथमिकता दी। इसी लगन ने उसे यह सफलता दिलाई। नीरजा ने आगे विज्ञान विषय लेकर डाक्टर बनने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि उनके पिता जय प्रकाश शर्मा का सपना है लोहरदगा में एक बढ़िया चैरिटी हॉस्पिटल खोलना। जिसमें गरीबों का मुफ्त और सस्ते में इलाज हो सके। मैं डॉक्टर बन कर उनके सपनों को साकार करना चाहती हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.