काशीपुर, जुलाई 1 -- जसपुर। आईएमए एवं पीएमएचएसए ने स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर्स डे मनाया। इस मौके पर चिकित्सकों ने सरकारी अस्पताल में फल एवं मिष्ठान वितरण किया। मंगलवार को आईएमए अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह एसोसिएशन के डॉक्टरों संग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मरीज़ों की बेहतर देखभाल विषय पर चर्चा की। इसके बाद वार्डों में मरीजों का हाल पूछकर फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। यहॉ सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलोत,डॉ. आशु सिंघल,डॉ. नीरज चौहान,डॉ. प्रभात सागवान,डॉ. जीतू गहलोत,डॉ. मेहताब,डॉ. नेहा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.