देहरादून, जनवरी 13 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर में दून मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक परिसर स्थित डाक्टरों के सरकारी आवासों को चोरी मामले में चार दिन बाद केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में खबर छपते ही पुलिस ने यह कार्रवाई की। अब चोरों की तलाश भी तेज कर दी गई है। दरअसल, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कई चिकित्सक छुट्टी पर बाहर गए हुए हैं। ऐसे में कॉलेज परिसर स्थित इनके सरकारी आवास बंद हैं। बीते शनिवार दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच चोरों ने यहां धावा बोला। चोरों ने हड्डी रोग विभाग के डाक्टर आशुतोष भारद्वाज, फॉरेंसिक विभाग के डा. कमल किशोर और एनॉटामी के डाक्टर अरविंद के आवास को निशाना बनाया। इनमें डा. आशुतोष शनिवार को ही वापस लौटे तो चोरी का पता लग गया। उनके आवास से चोर दो लैपटॉप, दो घड़ी, एक हार्ड डिस्...