पिथौरागढ़, मई 27 -- घाट क्षेत्र के डाकूड़ा गांव में गुलदार का आतंक छाया हुआ है। स्थानीय निवासी नरसिंह ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बढ़ गई है। रात तो रात दिन में भी गुलदार आबादी के करीब पहुंचकर मवेशियों पर हमला कर रहा है। बताया कि बीते रोज दिन में पहले गुलदार ने घर के समीप चुग रही उनकी गाय को मार डाला। देर रात ढाई बजे के करीब गोठ में घुस कर 15 बकरियों का शिकार किया। कहा कि बकरियों के शोर से उनकी नींद खुली और वह गोठ में पहुंचे तो गुलदार ने उनपर पर हमला करने की कोशिश की। निवर्तमान जिप उपाध्यक्ष कोमल मेहता का कहना है कि नर सिंह की आजीविका पशुपालन ही है। कहा कि इस घटना से पशुपालक पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.