नई दिल्ली, मार्च 11 -- बांग्लादेश की सियासत में इस वक्त जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश के अंतरिम सरकार प्रमुख और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस पर कड़ा हमला बोलते हुए उन्हें सूदखोर और जंगियों का नेता करार दिया। लेकिन इसके 24 घंटे के भीतर ही यूनुस ने हसीना सरकार को डाकुओं का परिवार कहकर पलटवार किया। ब्रिटिश अखबार द गार्डियन को दिए एक इंटरव्यू में यूनुस ने हसीना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "हसीना के राज में सरकार नाम की कोई चीज नहीं थी। बांग्लादेश पूरी तरह से डाकुओं के एक गिरोह द्वारा चलाया जा रहा था।"बांग्लादेश बिल्कुल गाजा की तरह तबाह हो चुका था: यूनुस यूनुस ने खुलासा किया कि जब अगस्त में विरोध कर रहे छात्रों ने उन्हें अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए बुलाया, तो वह खुद भी हैरान थे। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.