भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। कोयला घाट स्थित जिला परिषद के डाकबंगला परिसर की खाली जमीन पर मल्टी स्टोरीज कॉमर्शियल बिल्डिंग और विवाह मंडप आदि बनाए जाएंगे। यह निर्णय गुरुवार को जिला परिषद के अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने निरीक्षण के दौरान लिया है। जिप उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव की शिकायत पर जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (एसीईओ) बीके पाठक के साथ डाकबंगला परिसर का मुआयना किया। यहां टूटी गेट और जर्जर भवनों की स्थिति देखी गई। गेट टूटी रहने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है और शाम ढलते ही यहां स्मैकियों की अड्डेबाजी शुरू हो जाती है। एसीईओ ने वह कमरा भी देखा जहां अड्डाबाजी होती है। वहां सैंकड़ों की संख्या में जली माचिस दिखी। जिप अध्यक्ष ने जर्जर भवनों की स्थिति देखकर इसके निर्माण की अवधि की जांच करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.