पटना, जनवरी 7 -- मसौढ़ी डाकबंगला परिसर की चाहारदिवारी निर्माण को जिला परिषद व मसौढ़ी नगर परिषद आमने-सामने आ गए। मंगलवार को पटना जिप ने चाहारदिवारी का कार्य शुरू किया गया। जिसके बाद डाकबंगला परिसर भूखंड पर मसौढ़ी नप ने दावेदारी पेश कर निर्माण रोकवा दिया। जिला परिषद सदस्य उपेन्द्र कुमार बिंद ने बताया कि जिला उपविकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश पर डाकबंगला परिसर के चाहारदिवारी निर्माण शुरू किया गया। 14 लाख 95 हजार की प्रथम किश्त चाहारदिवारी के लिए स्वीकृत है। मंगलवार को चाहारदिवारी लाइनिंग किया जा रहा था। तभी मसौढ़ी नगर परिषद की टीम पहुंचकर डाकबंगला परिसर पर दावेदारी करते हुए कार्य रोकवा दिया। नगर परिषद का कहना है कि खतियान में यह जमीन गैरजमरूआ है। जिस पर मालिक कब्जा ठेकेदार अंकित है। भूखंड पर वेंडर जोन बनाने के लिए सीओ से अन...