किशनगंज, दिसम्बर 31 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूरा होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। लंबे समय से पंचायत के लोग एक सुव्यवस्थित और सुलभ प्रशासनिक भवन की आवश्यकता महसूस कर रहे थे। अब यह भवन न केवल पंचायत की गरिमा बढ़ाएगा, बल्कि ग्रामीणों के लिए विकास और प्रशासनिक कार्यों को भी अधिक सरल और पारदर्शी बनाएगा। स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अब तक अधिकांश आवश्यक कार्यों के लिए पंचायतवासियों को प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के तैयार होने से मनरेगा, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, सामाजिक सुरक्षा, भूमि से जुड़े कागजात, जनवितरण प्रणाली, पंचायत बैठकों और अ...