विकासनगर, जनवरी 8 -- डाकपत्थर में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर बाजार में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक आचार्य डॉ. सुनील पैन्यूली ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही मार्ग दिखाने वाली दिव्य कथा है। इसके श्रवण से व्यक्ति के भीतर भक्ति, सदाचार और संस्कारों का विकास होता है। समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के माध्यम से मानव जीवन के उद्देश्य को समझने की प्रेरणा मिलती है। सुबह गणेश पूजन के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता निभाई। कलश यात्रा में ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, आयोजन समिति अध्यक्ष सुबोध गोयल, उपाध्यक्ष रेणु बलोदी, सचिव मनीष चतुर्वेदी, सुमन मोहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.