विकासनगर, जनवरी 24 -- उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को विकास नगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान से मुलाकात करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड, यमुना परियोजना मुख्यालय डाकपत्थर पर स्थित विभिन्न परिसंपत्तियों के साथ भूमि को यूआईआईडीबी को हस्तांतरित किए जाने के विषय में तथ्यों तथा वस्तु स्थिति से विधायक को अवगत कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...