विकासनगर, अप्रैल 7 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में डॉ. हरीश चन्द्र जेटली नोडल ऑफिसर उद्यमिता विकास योजना कार्यक्रम के तहत वाणिज्य विभाग और गृह विज्ञान के साथ मिलकर स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य वक्ता ईडीपी प्रोजेक्ट ऑफिसर अभिषेक नंदन ने कहा कि इस प्रर्दशनी का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देकर उभरते हुए उद्यमियों को एक मंच प्रदान करना है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा राठौर ने छात्र-छात्राओं को स्वनिर्मित उत्पादों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी वाणिज्य विभाग द्वारा दूसरी बार आयोजित की जा रही है। कोशिश रहेगी कि साल में एक बार इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से नए उद्यमियों का विकास हो। गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.