देहरादून, दिसम्बर 15 -- विकासनगर। जलालिया पीर अम्बाडी की देख रेख करने वाले परिवार को एक व्यक्ति की ओर से जान मारने की धमकी और आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुस्लिम समाज में रोष है। मुस्लिम समाज की ओर से इसको लेकर देर रात डाकपत्थर चौकी का घेराव किया गया। ऐसे लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दी। चेतावनी दी कि अगर जल्द मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। तहरीर देने वालो में समाज सेवी फरमान अहमद, इमरान खान, फुरकान, अजहर, सहबान चौधरी, रहमान, आशिक, आदिल, मोनू, आशिक, सहजाद, सद्दाम, आलिम, वसीम, इमरान, साजिद आदि लोग मौजूद रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...