विकासनगर, फरवरी 4 -- डाकपत्थर परियोजना क्षेत्र की जमीन को यूआईआईडीबी को दिए जाने के विरोध में बुधवार को ग्राम पंचायत भी विरोध में उतर आ गई है। ग्राम पंचायत सदस्यों ने यूआईआईडीबी के प्रबंध निदेशक के समक्ष अपनी आपत्ति रखते हुए कहा कि भूमि हस्तांतरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्राम पंचायत सदस्यों का नेतृत्व कर रहे इंटक के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि परियोजना क्षेत्र की जमीन हस्तांतरित किए जाने से कई स्थानीय लोग भी भूमिहीन हो जाएंगे। साथ ही पंचायत में चल रहे सार्वजनिक संस्थान भी बंद हो जाएंगे। बताया कि डाकपत्थर परियोजना क्षेत्र में पहले से ही चार शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं, जिनमें से दो इंटर कॉलेज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.