नोएडा, दिसम्बर 17 -- नोएडा। सेक्टर-19 स्थित डाक विभाग कार्यालय से रोजाना आठ हजार से ज्यादा पैकेट की डिलीवरी की जा रही है। जबकि सोमवार को यह संख्या 12 हजार से अधिक हो जाती है। उड़ान कार्यकारिणी सदस्य सुधीर डेढा ने बताया कि करीब 90 प्रतिशत डिलीवरी उसी दिन पूरी कर दी जाती है। डाक विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर और डिजिटल सुविधाएं प्रदान हो रही है। इसकी वजह से अब उन्हें बैंक खाते या ऐप से जुडी समस्याओं के लिए डाकघर आने की जरुरत नहीं पड़ती। उनकी समस्या फोन पर हल हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...