रांची, मार्च 17 -- रांची, संवाददाता। गढ़वा जिले के रमना डाकघर से दो करोड़ 10 लाख 41 हजार 382 रुपए के गबन के मामले में चार्जशीटेड आरोपी गढ़वा जिले के भवनाथपुर निवासी अश्विनी कुमार, रमना निवासी संजय कुमार गुप्ता एवं पलामू के हैदर नगर निवासी विकास कुमार को झटका लगा है। तीनों की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका सुनवाई के पश्चात सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने खारिज कर दी है। साथ ही अदालत ने मामले में आरोप गठन के दिन आरोपियों को सशरीर मौजूद रहने को निर्देश दिया है। मामले के मुख्य आरोपी रमना उप डाकघर के तत्कालीन उप डाकपाल पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के सिलदाग निवासी कामेश्वर राम है। याचिकाकर्ता सह-आरोपी व्यक्तियों और रमना उप डाकघर, गढ़वा के उप डाकपाल कामेश्वर राम के साथ आपराधिक साजिश में लिप्त था। बेईमानी और धोखाधड़ी से आरड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.