फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- फिरोजाबाद। टूंडला उप डाकघर में हुए 2.67 करोड़ के गबन के मामले में जिला कारागर भेजे गए एक आरोपी की रविवार रात तबियत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में परेशानी की शिकायत हुई। इस पर जिला कारागार के चिकित्सक ने जांच करने के बाद सरकारी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिला कारागार अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि एक आरोपी सौरभ को जेल में लाए जाने पर सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई। पूछताछ में पता चला कि वह पहले से टीबी का मरीज है। उसका उपचार चल रहा है। इस पर उसे उपचार के सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया है। जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। बताते चलतें टूंडला में हुए इस गोलमाल को लेकर पुलिस लगातार आरोपियों पर शिकंजा कस रही थी। एक आरोपी को ही पुलिस गिरफ्तार क र पाई थी। सोमवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें एक म...