महाराजगंज, जनवरी 5 -- महराजगंज, निज संवाददाता। डाक विभाग ने ग्राहकों को जोड़े रखने के लिए स्पीड पोस्ट, ऑनलाइन बुकिंग, भुगतान आदि सेवाओं में बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार डाकघर के वेबसाइट या इंडिया पोस्ट एप पर रजिस्टर कर सामानों की बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के बाद डाकिए सामान लेने ग्राहकों के घर आएंगे। बुकिंग करने पर ग्राहकों को पेमेंट ऑनलाइन करना होगा। महराजगंज प्रधान डाकघर 368 ग्रामीण डाक सेवकों की मदद से ग्रामीण अंचलों में लोगों से सीधे जुड़ा हुआ है। नई व्यवस्था में ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अन्य सुविधाएं भी जोड़ दी गई है। अब स्पीड पोस्ट की डिलीवरी ओटीपी आधारित कर दी गई है। यानि पार्सल तभी मिलेगा जब प्राप्तकर्ता मोबाइल पर आया वन टाइम पासवर्ड दिखाएगा। वहीं दूसरी तरफ डाक विभाग ने ऑनलाइन बुकिंग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.