गाज़ियाबाद, जनवरी 1 -- गाजियाबाद। मुख्य प्रधान डाकघर में गुरुवार को डाक विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। डाकघर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि पीपीएफ, एफडी, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना आदि योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पंपलेट के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। कर्मचारियों को भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार की शिकायत लेकर आने वाले लोगों का तत्काल समाधान किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...