फिरोजाबाद, दिसम्बर 14 -- थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा सरकारी डाकघर से 2,67,40,000 रुपये के गबन मामले में से वांछित चल रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल है। ज्ञात रहे डाकघर में हुए घोटाले में आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट भेजी थी। जिसमें से एक आरोपी को पूर्व में ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सात लोग वांछित चल रहे थे। थाना पुलिस को जानकारी मिली कि डाकघर गबन में वांछित चल रहे 6 लोगों को नगर के अलावलपुर रोड मोड़ व कुछ चुल्हावली पर खड़े मिले। जो किसी अन्य स्थान पर जाने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से अजय कुमार तौमर पुत्र राजपाल सिंह निवासी बांसताली थाना एत्मादपुर आगरा, कुलदीप पुत्र ज्ञानेन्द्र सिंह निवासी टीकरी थाना नगला सिंघी, संदीप पचौरी पुत्र ललित पच...