गाज़ियाबाद, दिसम्बर 25 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। मोहन नगर डाकघर ने लोगों को सुरक्षित बचत और निवेश की दिशा में जागरूक करने के उद्देश्य से खाता खोलो अभियान शुरू किया है। इसके लिए शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोग एक ही स्थान पर डाकघर की विभिन्न योजनाओं के खाते खुलवा सकेंगे। मोहन नगर डाकघर के पोस्टमास्टर निकिता जैन ने बताया कि यह शिविर का आयोजन बालाजी एंक्लेव स्थित पार्षद सचिन डागर के कार्यालय के पास सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक लगेगा। शिविर में बचत खाता, आवर्ती जमा, फिक्स्ड डिपॉजिट, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, डाक जीवन बीमा और सुकन्या समृद्धि योजना जैसे खातों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विशेष रूप से बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर जोर दिया जा रहा है। कम से कम 250 रुपये में खाता खोला जा सकेगा। ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.