लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ मुख्यालय डाक परिक्षेत्र ने नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए आधार सेवाओं का विस्तार किया है। पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि अब लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली और सीतापुर के प्रमुख डाकघरों में आधार सेवा केंद्र दो शिफ्टों में संचालित किए जा रहे हैं। लखनऊ जीपीओ और आरएमएस (चारबाग) में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आधार संबंधी कार्य होंगे। इसके अलावा गोमती नगर, इंदिरा नगर, आलमबाग, अलीगंज, राजेंद्र नगर सहित अन्य केंद्रों पर सुबह 8 से शाम 6 बजे तक सुविधा मिलेगी। वर्तमान में 156 डाकघरों में नया आधार पंजीकरण निशुल्क किया जा रहा है, जबकि डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक अपडेट निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध हैं। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन लोगों के लिए की गई है जिन्हें सामान्य कार्यालय समय में समय निकालने में कठि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.