अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या, संवाददाता। डाक विभाग के मंडलीय कार्यालय में प्रवर अधीक्षक डाकघर हरे कृष्ण यादव ने मातहतों के साथ बैठक की। इसमें आधार नामांकन तथा संशोधन के कार्य को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षक ने कहा कि आधार नामांकन तथा संशोधन के लिए प्रतिदिन ग्राहकों को सेवाएं दी जाएं। दूर- दराज गांवों में आधार कैम्प के माध्यम से नामांकन व संशोधन का कार्य किया जा रहा है। कैम्प के लिए मण्डल कार्यालय में आवेदन करने पर उनके प्रार्थना पत्र पर विचार कर कैम्प लगाया जा रहा है। मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने आधार संशोधन के दरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नया आधार बनवाने पर निशुल्क सुविधा तथा निवास, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर संशोधन पर 75 रुपये फीस है और बायोमेट्रिक करवाने पर 125 रुपये फीस है। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.