बांका, दिसम्बर 12 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के डाइट मे साइंस फॉर सोसाइटी के बैनर तले दो दिवसीय द्वितीय क्षेत्रीय बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम (दक्षिण बिहार) की शुरुआत होगी। एक संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए साइंस फॉर सोसाइटी बांका के महासचिव दीपक कुमार ने बताया कि, इस कार्यक्रम मे बांका के अलावा दक्षिण बिहार के अन्य भागलपुर, मुंगेर, जमुई, कटिहार, खगड़िया, शेखपुरा, बेगूसराय, लक्खीसराय जिले के कुल 61 छात्र छात्राओं की सहभागिता होगी। जिनके मूल्यांकन के लिए कुल 12 सदस्यों की विशेषज्ञ टीम बनाई गई है। जिसमें बांका के अलावे तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के कई विद्वान मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य विषय खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को निर्धारित किया गया है। जिसके अंतर्गत खाद्य सामग्री का...