मथुरा, जनवरी 12 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा में एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा संस्थान के प्राचार्य डॉ.मुकेश चंद्र अग्रवाल के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस सभी प्रशिक्षुओं द्वारा भारत माता की जय और स्वामी विवेकानंद अमर रहें के उद्घोष के बीच स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति के आगे सभी प्रवक्ताओं और प्रशिक्षुओं ने पुष्पार्चन माला व पहनाकर प्रारंभ किया गया। बैच 2024 के प्रशिक्षुओं द्वारा अपनी प्रस्तुति रखी गई। जिसमें प्रशिक्षु ऋचा अग्रवाल ने भाषण, नेहा ने कविता, आकाश ने भाषण, ईशा ने कविता, चंद्र प्रकाश वर्मा ने भाषण ,अभिषेक प्रताप सिंह द्वारा क्विज,आकांक्षा शुक्ला द्वारा कविता प्रस्तुत की गई। प्रवक्ता नरेंद्र सिंह, हरेश सिंह, दिगंबर सिंह, विवेक कुमार, डॉक्टर गौरी पाण्डे...