हल्द्वानी, दिसम्बर 8 -- भीमताल। टीचर एजुकेटर फोरम की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में कैडर निर्माण का कार्य अभी तक पूरा न होने और तीन माह से डाइट में कार्यरत कार्मिकों को वेतन न मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। फोरम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी ने कहा कि राज्य बनने के 25 साल बाद भी जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों और एससीईआरटी का कैडर ना बन पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह एससीईआरटी के अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर भी प्रश्न चिह्न है। कहा कि केंद्र को लगातार कैडर के बारे में भ्रामक सूचना देकर केन्द्रांश प्राप्त किया जाता है। जिससे कई बार डाइट के प्रशिक्षकों को वेतन मिलने में तीन माह तक इंतजार करना पड़ता है। कहा कि जल्द कैडर निर्माण के साथ कार्यरत प्रशिक्षण के समायोजन की कार्रवाई की जाए। इस दौरान बैठक में डॉ. एसएस धपोला, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.