बहराइच, अगस्त 25 -- रुपईडीहा। तहसील मिहींपुरवा जिला बहराइच के नेपाल सीमा से सटे बलईगांव निवासी दो युवकों को नेपाल की हेटौड़ा उप महानगर पालिका वार्ड नं 15 स्थित रातो माटे पूर्व पश्चिम राजमार्ग पर मकवानपुर की पुलिस ने रविवार की शाम को भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन व कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। नेपाली जिला मकवानपुर के पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी श्यामू अर्याल ने बताया कि सवारी साधनों की जांच करते हुए हमारे जवानों ने 5 हजार 850 एमपुल डाईजेपाम व 2 सौ 42 कैप्सूल ट्रामाडोल बरामद किए हैं। ये नशीले पदार्थ एक भारतीय नम्बर प्लेट के सूमो गाड़ी में बनी विशेष कैविटी में छिपाकर रखे हुए थे। युवकों की पहचान बलईगांव निवासी किस्मत अली व शाहरुख के रूप में हुई है। आश्चर्य है कि भारत व नेपाल दोनो ओर के सुरक्षा बलों की पैनी नजरों से ये लोग बचकर कैसे निकल गए।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.