भदोही, जनवरी 16 -- भदोही, संवाददाता। प्रदूषित पानी नदियों एवं खेतों में बहाने के मामले को डीएम शैलेष कुमार ने गंभीरता से लिया है। उनकी ओर से गठित टीम में शामिल अफसरो ने शहर एवं आसपास संचालित डाइंग प्लांटों पर पहुंच कर जांच किया। इस दौरान दस नमूने एकत्रित किए। उधर, कार्रवाई के चलते संबंधित में हड़कंप की स्थित है। बता दें कि शहर एवं आसपास के गांवों में संचालित डाइंग प्लांट संचालकों द्वारा कालीन निर्माण में प्रयुक्त होने वाली काती के रंगाई का काम किया जाता है। दूषित पानी को वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के जरिए शुद्ध करके ही बहाने का निर्देश है लेकिन इन दिनों बहुत से लोगों द्वारा दूषित पानी को वरुणा, मोरवा नदी के साथ ही नालों एवं खेतों में बहाया जा रहा था। गत दिनों हिन्दुस्तान में समाचार भी तस्वीर संग प्रकाशित हुआ था। मामले को डीएम ने गंभीरता से लिय...