सोनभद्र, जनवरी 12 -- दुद्धी। स्थानीय तहसील प्रांगण में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर अखण्ड भारत सांस्कृतिक महोत्सव डांस प्रतियोगिता का आयोजन होना है। अखण्ड भारत सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से दुद्धी के उत्सव वाटिका में शिवाजी तालाब के पास इसके लिए बच्चों का ऑडिशन लिया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे बच्चियों का ऑडिशन होना है जिन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेना है वह 16 जनवरी तक फॉर्म भर कर जमा कर दें। ऑडिशन में सलेक्ट होने वाले प्रतिभागी ही 26 जनवरी के अवसर पर तहसील प्रांगण में होने वाले आयोजन में भाग ले सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...