गंगापार, फरवरी 22 -- डांस को लेकर बारात में आए दूल्हे के जीजा को धमौर गांव में लोगों ने जमकर पीट दिया। दुल्हन के घर वालों ने बहरिया थाने में तहरीर दी है। शुक्रवार को धमौर गांव निवासी सूरज पटेल पुत्र रामबाबू पटेल के घर में बारात आई थी। बाराती जलपान करने के बाद द्वारचार के लिए डीजे की धुन पर नाचते हुए दरवाजे पर जा रहे थे। तभी गांव के कुछ लोग जबरन बारातियों के साथ डांस करने लगे। जिसका बारातियों ने विरोध किया दो अराजकतत्व झगड़ा करने लगे। घराती पक्ष के आने पर अराजकतत्व चले गए। लेकिन जैसे ही द्वारचार होने लगा वैसे ही अराजकतत्व फिर आकर बारातियों के साथ डांस करने लगे। दूल्हे के बहनोई के विरोध करने पर अराजकतत्व आग बबूला हो गए और दूल्हे के बहनोई को कुछ दूर खींच कर ले गए और लात घुसों से मारने के बाद दीवार में सिर टकराकर घायल कर दिया। मामले की तहरीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.