मेरठ, फरवरी 15 -- खरखौदा। कस्बा स्थित एक फार्महाउस में आई बारात में चढ़त के दौरान डांस करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लात घूसे चले जिनमें चाचा-भतीजा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का कस्बा स्थित सीएचसी पर उपचार कराया और पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना परीक्षितगढ़ के गांव सिखेड़ा निवासी कुलदीप पुत्र सुरेश त्यागी ने तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार रात उनके चचेरे भाई की शादी खरखौदा बीएसटी फार्महाउस में आई थी। बारात में चढ़त के दौरान कस्बे के दो युवक डांस करने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज कर मारपीट कर दी जिसमें कुलदीप और भतीजा आशीष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी पर उपचार कराया। पुलिस ने दी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है...