बलिया, मार्च 12 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। डीजे की धुन पर डांस करने को लेकर मंगलवार की रात बरातियों व गांव के कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में दूल्हा समेत बाराती-घराती पक्ष के पांच लोग घायल हो गये। आरोप है कि आरोपी मौके पर कट्टा भी लहरा रहे थे। उन्होंने कई सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दूल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इलाके के डिहवां (चकरा) गांव में मंगलवार की रात गाजीपुर जनपद के अहमट से बारात आयी थी। द्वारपूजा व जयमाल के बाद नाश्ता करने के बाद बारात जनवासे में पहुंच गयी। उनके मनोरंजन के लिए डीजे पर डांस का इंतजाम था। जनवासे में नाच-गाना हो रहा था, जबकि लड़की व लड़का पक्ष अन्य कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी बीच जनवासे में पहुंचे गांव के कुछ युवकों से बारातियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.