मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- डीजे पर अपनी पसंद के गाने पर डांस करने को लेकर बाराती और दुल्हन पक्ष के लोग आपस मे भीड गये। दोनो पक्षो मे खूब लात-घुसे चले। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों का बीच बचाव कराया गया। क्षेत्र के गांव बरला में उत्तराखंड के भगवानपुर कस्बे से बुधवार को बारात आई थी। बारात में डीजे बजाकर चढत की रस्म हो रही थी। जब बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो दुल्हन पक्ष के कुछ युवको ने डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजवाकर डांस करना शुरू कर दिया। दुल्हे पक्ष के युवकों ने इस बात पर एतराज किया, तो दोनों पक्षों ने कहासुनी के बाद लात घुसे व बैल्ट से एक दूसरे पर हमला कर दिया। दोनो ही पक्ष शराब के नशे मे थे। गांव के कुछ गण मान्य लोगो ने दोनो पक्षो को शांत किया। पुलिस घटना की जानकारी होने से इन्कार कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.