बरेली, फरवरी 6 -- फरीदपुर, संवाददाता। बारात में डीजे के फ्लोर पर डांस कर रहे युवक की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। फरीदपुर के सुकटिया गांव के 45 वर्षीय गंगादीन के पड़ोस में युवक की शादी थी। बारात से एक दिन पहले घर के आगे डीजे लगाकर रिश्तेदार डांस कर रहे थे। उन्हीं के बीच गंगादीन ने डांस करना शुरू कर दिया। डांस करते समय गंगादीन गिर गए। परिवार के लोग उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले गए। रास्ते में उन्हें गंगादीन ने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.