अंबेडकर नगर, मई 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के तमसा मार्ग स्थित दिल से डांस एकेडमी में कला संगम कुंभ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार दूबे एवं पीसीआईएम ब्रांच के मैनेजर नरेंद्र कुमार गोंड ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। एकेडमी के संस्थापक सत्यम गोंड ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विद्या, अनुशासन और आत्मविश्वास के महत्व को सरल शब्दों में समझाया। कार्यशाला में एकेडमी के पूर्व छात्र एवं वर्ल्ड योग गोल्ड मेडलिस्ट अथर्व ने बच्चों को योग, आसन, बैलेंसिंग एवं आर्टिस्टिक मूवमेंट की जानकारी दी। सहसंयोजक एवं फिजियोथैरेपिस्ट शिवम गोंड ने बच्चों को फिजियोथैरेपी की बेसिक जानकारी और स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार दैनिक जीवन में छोटे-छोटे अभ्यास हमारे शरीर और मन को स्वस्थ बना सकते हैं। सत्यम गों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.