संभल, अप्रैल 2 -- सीता रोड स्थित श्री गीता सत्संग भवन में श्री गीता सत्संग महिला मंडल के तत्वावधान में महिलाओं ने हिंदू नव वर्ष व नवरात्र कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन कर डांडिया नृत्य किया गया। विक्रम संवत 2082 के आगमन के उपलक्ष में तथा नवरात्रि के उपलक्ष में भजन कीर्तन एवं डांडिया नृत्य करके हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया। एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी गई। संयोजिका इंदु अग्रवाल ने बताया कि इस दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी और इसी दिन नवरात्र की भी शुरुआत होती है। विक्रम संवत की स्थापना राजा विक्रमादित्य ने की थी यह हिंदू पंचांग का आधार है। डांडिया नृत्य के बारे में बताया कि यह देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच हुई लड़ाई का प्रतीक है। डांडिया नृत्य के दौरान खेली जाने वाली छड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.