बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- डांडिया नाइट में निकली मां भारती की आकर्षक झांकी गरबा व डांडिया नृत्य में जमकर थिरके लोग फोटो : राजगीर डांडिया : राजगीर में डांडिया नाइट में शामिल रोटरी क्लब तथागत के प्रतिनिधि व सदस्य। राजगीर, निज संवाददाता। डांडिया नाइट में मां भारती की आकर्षक झांकी निकाली गयी। साथ ही लोगों ने गरबा और डांडिया नृत्य में जमकर धमाल मचाया। रोटरी क्लब तथागत बिहारशरीफ के पूर्व मंडल अध्यक्ष बिंदु सिंह ने कहा कि डांडिया नाइट 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा व डांडिया नृत्य का आनंद लिया। डांडिया मेंटर डॉ. अरविन्द कुमार सिन्हा व डॉ. सुनील सिन्हा ने कहा कि यह आयोजन नवरात्रि के पावन अवसर पर सामाजिक एकता, संस्कृति और आनंद का संदेश लेकर आया। मां भारती की झांकी से डांडिया नृत्य समारोह में आध्यात्मिक तौर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.