मेरठ, सितम्बर 27 -- परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शुक्रवार रात डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। नवरात्रि पर सजे-धजे पारंपरिक परिधानों में छात्रों ने गरबा और डांडिया की ताल पर देर रात तक जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ.के.एल.ए. खान, प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. नीरज कांत शर्मा, डीन एकेडेमिक्स डॉ. गौरव शर्मा, एचआर सोनल अहलावत, रीतिमा और अजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। डीजे लिओ की धुनों पर छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। मंच संचालन प्रिया चौधरी ने किया। एमआईटी प्रबंधन का कहना है कि डांडिया नाइट का उद्देश्य छात्रों को मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना था। डीजे बीट्स और पारंपरिक नृत्य की लय ने यह रात छात्रों के लिए ...