रांची, सितम्बर 27 -- रांची, संवाददाता। दांगी सांस्कृतिक विकास संघ, रांची के तत्वावधान में महिला समिति ने डांडिया नाइट सह रात्रि भोज का आयोजन शनिवार को किया। महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। माता के लिए प्रस्तुत भजनों पर शामिल महिलाएं डांडिया नाइट में खूब झूमीं। कार्यक्रम में ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ, रांची जिला के डॉ धनंजय कुमार सिंह समेत समाज के कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...